Aadhar Card Download – आधार कार्ड, जो हर भारतीय नागरिक के लिए एक unique identity card है को अब कुछ simple steps में ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है। चाहे आप UIDAI पोर्टल, mAadhaar ऐप, DigiLocker, या UMANG पोर्टल का use कर रहे हों, आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने अकॉर्डिंग किसी भी प्रोसेस को चुन सकते है और कुछ मिनटों में ही अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।
आप नीचे दी जानकारी की मदद से Aadhaar Number, Enrolment ID और Virtual ID का इस्तेमाल करके अपना Aadhar Card Download कर सकते है। आप इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी प्रिंट कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप SMS के जरिए और ऑफलाइन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से भी आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
UIDAI से आधार कार्ड डाउनलोड करें
UIDAI (Unique Identification Authority of India) पोर्टल एक statutory authority है। सन 2009 में भारत सरकार द्वारा इसकी स्थापना की गई थी।
इस पोर्टल को Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) के under शुरू किया गया था। UIDAI आधार (Aadhaar) योजना को लागू करने और उसका management करने के लिए है।
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हर भारतीय नागरिक को एक यूनिक पहचान संख्या (unique identification number) provide करना है। आप नीचे दी जानकारी की मदद से UIDAI पोर्टल से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- UIDAI से Aadhar Card Download करने के लिए आपको इसके आधिकारिक पोर्टल https://uidai.gov.in/ पर जाना है।
- अब इसके होम पेज पर आपको बहुत सी भाषा के ऑप्शन दिखाई देंगे।

- आपको अपने अनुसार एक भाषा को सेलेक्ट करना है।
- अब आपके सामने साइट का डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
- आपको इसके menu में My Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब My Aadhaar में आपको Get Aadhaar में Download Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने Aadhaar डाउनलोड का एक फॉर्म ओपन होगा।

- इस फॉर्म में आपको Aadhaar Number, Enrolment ID Number और Virtual ID Number में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- फिर मांगी गई जानकारी को बहुत ही ध्यान से भरना है।
- लास्ट में आपको Send OTP बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपका आधार कार्ड ओपन हो जाएगा।
- आपको आधार कार्ड में update सारी जानकरी को चेक करना है और अगर जानकारी सही है या अपडेट हो चुकी है तो ऊपर डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आधार कार्ड पीडीऍफ़ फॉर्म में Aadhar Download हो जाएगा।
इस तरह से आप Unique Identification Authority of India पोर्टल से घर बैठे बैठे अपने आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
Aadhaar Number से Aadhar Card Download कैसे करें?
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप Aadhaar Number से अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
- आपको सबसे पहले UIDAI के ऑफिसियल पोर्टल https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है।
- फिर होम पेज पर menu में My Aadhaar केटेगरी में Get Aadhaar सेक्शन में Download Aadhaar में जाना है।
- Download Aadhaar में क्लिक करने पर एक फॉर्म ओपन होगा।

- इस फॉर्म में आपको सबसे पहले ऑप्शन Aadhaar Number को चुनना है।
- इसके बाद अपना 12 नंबर का Aadhaar Number और पास में लिखा कैप्चा डालना है।
- अब नीचे नीले रंग के Send OTP बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP कोड आएगा।
- आपको OTP डालकर वेरीफाई करना है।
- वेरीफाई होने के बाद आपके सामने आपका आधार कार्ड ओपन हो जाएगा।
- आप इसे पीडीऍफ़ फॉर्मेट डाउनलोड कर सकते है।
- इसके साथ ही ऊपर प्रिंट आउट बटन पर क्लिक करके इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते है।
Aadhar Card Download via Enrolment ID
Enrolment ID एक 14-अंकों की संख्या है जो आपको aadhaar registration या अपडेट के टाइम पर provide की जाती है। आप Enrolment ID का इस्तेमाल करके UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से Aadhar Card डाउनलोड कर सकते है।
- आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट UIDAI Portal https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है।
- इसके होम पेज पर आपको My Aadhaar सेक्शन में जाना है।
- इसके बाद get Aadhaar में आपको Download Aadhaar ऑप्शन को चुनना है।
- अब स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा।

- इस फॉर्म में आपको दूसरा ऑप्शन Enrolment ID को चुनना है।
- अब 14 digit का Enrolment number, और फिर Select EID Date ऑप्शन में अपने Enrolment Slip पर दी गई डेट को भरना है।
- आगे Select EID Time ऑप्शन में Registration का टाइम भरना है।
- फिर स्क्रीन पर दिए Captcha को बॉक्स में डालना है और Send OTP पर क्लिक करना है।
- अब आधार से जुड़े मोबाइल पर एक OTP आएगा।
- आपको OTP Verify करना है और Download बटन पर क्लिक करना है।
- verification पूरा होने के बाद आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
Virtual ID Number से आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
Virtual ID (VID) एक 16-अंकों का Temporary और regenerate किया जा सकने वाला नंबर है, जिसे aadhaar card holder अपनी Privacy और Security बनाए रखने के लिए Use कर सकता है। आप भी Virtual ID का इस्तेमाल करके अपना Aadhar Card Download कर सकते है।
- सबसे पहले, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाना है।
- अब UIDAI के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको My Aadhaar केटेगरी की सब केटेगरी Get Aadhaar में जाना है।
- Get Aadhaar में आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे, इस्नमेँ से आपको डाउनलोड आधार पर क्लिक करना है।

- अब eAadhaar Download का फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें आपको सबसे लास्ट ऑप्शन Virtual ID Number को चुनना है।
- इसमें आपको Virtual ID Number और सामने दिया कैप्चा डालना है।
- अब नीचे ब्लू कलर के Send OTP बटन पर क्लिक करना है।
- अब आधार कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- आपको OTP डालकर वेरीफाई करना है।
- वेरीफाई होने के तुरंत बाद आधार कार्ड आपके सामने ओपन हो जाएगा।
- अब आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है और इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते है।
How to download Aadhaar card via mAadhaar app?
mAadhaar ऐप को UIDAI ने आधार से जुड़ी सभी सेवाओं को मोबाइल पर Available कराने के लिए developed किया है। mAadhaar से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको पहले इसके इनस्टॉल करना होगा।
- आपको सबसे अपने फ़ोन में प्ले स्टोर app में जाना है।
- अब mAadhaar लिखकर सर्च करना है।
- इसके बाद आपको mAadhaar app को डाउनलोड करना है।
- आप इस aap को एंड्रॉइड और iOS दोनों फ़ोन में डाउनलोड कर सकते है।

- अब आपको mAadhaar में अपना अकाउंट लॉगिन करना है।
- फिर आपको My Aadhaar ऑप्शन में get Aadhaar में जाना है।
- इसके बाद Download Aadhaar पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के कुछ सेकंड बाद ही आपकी स्क्रीन पर eAadhaar Download का एक फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में तीन ऑप्शन आपके सामने आएँगे। जैसे:- Aadhaar Number, Enrolment ID Number और Virtual ID Number
- आप इनमे से किसी भी ऑप्शन को चुन सकते है।
- आप जिस भी ऑप्शन को चुनेंगे, उसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें आपको मांगी गई जानकारी भरनी है और Send OTP पर क्लिक करना है।
- OTP आपके रजिस्टर मोबाइल पर आएगा यानी जो आधार से लिंक्ड है।
- आपको OTP से वेरीफाई करना है, जिसके बाद आधार कार्ड पीडीऍफ़ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
- आप डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके इसको डाउनलोड कर सकते है।
इस तरह से आप ऊपर दी स्टेप बाय स्टेप जानकारी की हेल्प से mAadhaar app से भी अपना Aadhar Card Download कर सकते है।
DigiLocker Portal से अपना Aadhar Card Download कैसे करें?
DigiLocker एक digital service है जिसे भारत सरकार ने नागरिकों को दस्तावेज़ों को डिजिटल रूप से Safe रखने और एक्सेस करने के लिए developed किया है। इसमें आप आधार कार्ड के साथ साथ कई important documents डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते है DigiLocker Portal से अपना आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें वो भी स्टेप बाय स्टेप:-
- आपको पहले DigiLocker पोर्टल https://www.digilocker.gov.in/ पर जाना है।
- अब आपको अपना अकाउंट DigiLocker पर लॉगिन करना है।
- लॉगिन होने के बाद आपके सामने डिजिलॉकर का डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
- आपको serach documents में आधार कार्ड लिखकर सर्च करना है।

- सर्च करने के बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन आएँगे।
- आपको Unique Identification Authority of India (UIDAI) ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद UIDAI Aadhaar Card का एक पेज ओपन होगा।

- आपको Aadhaar Card ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आप आपके सामने वेरीफाई योरसेल्फ का एक पेज ओपन होगा।

- आपको अपना आधार डालकर नोटिस को ध्यान से पढ़ना है और update पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपका आधार कार्ड ओपन हो जाएगा।
- आपको नीचे get documents पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आप अपने आधार कार्ड को पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है।
How to download Aadhar Card through UMANG Portal
UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) एक सरकारी एप्लिकेशन है। इस पोर्टल पर आपको कई सरकारी सेवाएं एक साथ मिल जाएंगी। आप आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए भी इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते है।
- आपको सबसे पहले उमग पोर्टल https://web.umang.gov.in/landing/ पर जाना है।
- इसके होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको माउस नीचे की तरफ स्क्रॉल करना है।

- अब नीचे Trending में आधार ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद Aadhaar का पेज ओपन होगा।

- अब आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करना है और Download Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब आपको अपना अकाउंट लॉगिन करना है या फिर रजिस्टर करना है।
- जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें आपको आधार नंबर डालकर ओटीपी generate करना है।
- फिर ओटीपी वेरीफाई करना है।
- अब आपके सामने पीडीऍफ़ फॉर्मेट में आधार कार्ड ओपन होगा।
- आपको डाउनलोड ऑप्शन पर जाना है और अपना आधार कार्ड डाउनलोड करना है।
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से आधार कार्ड डाउनलोड करें
जो नागरिक लैपटॉप या मोबाइल से ऑनलाइन अपना आधार कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते है वे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- आपको अपनी नजदीकी CSC में जाना है।
- अब वहां के अधिकारी को आधार कार्ड डाउनलोड करने के बारे में बताना है।
- अब वो आपसे आपका आधार नंबर और मोबाइल नंबर मांगेगा।
- फिर अधिकारी ऑनलाइन आपका आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर आपका आधार कार्ड बना है या नहीं ये चेक करेगा।
- इसके बाद यदि आपका आधार कार्ड बन गया है तो अधिकारी उसका प्रिंटआउट निकाल कर आपको देगा।
इस तरह से आप ऑफलाइन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
Receive Aadhaar Card through SMS Service
आप SMS Service से अपना आधार कार्ड सीधे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, परन्तु आप अपना आधार नंबर (UID) या नामांकन आईडी (EID) प्राप्त कर सकते हैं। और बाद में इसकी मदद से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको uidai के phone Toll free :1947 पर SMS करना है।
- आप SMS केवल उसी मोबाइल नंबर से कर सकते है जो आपके आधार से लिंक है।
- आपको अपनी समस्या के बारे में बताना है।
- जिसके बाद SMS में आधार नंबर (UID) या नामांकन आईडी (EID) आ जाएगी।
- अब आप इनकी मदद से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- आप चाहे तो [email protected] पर ईमेल भी कर सकते है।
Contact Details
- UIDAI Portal:- Email Id [email protected] , Toll free Number- 1947
- mAadhaar:- [email protected], collaborate[at]uidai[dot]net[dot]in
- Digilocker:- https://support.digilocker.gov.in/
- UMANG Portal:– Email Id- customercare[at]umang[dot]gov[dot]in, Customer Support- 10505
निष्कर्ष
ऊपर दी जानकारी की हेल्प से आप UIDAI पोर्टल, mAadhaar ऐप, DigiLocker, UMANG पोर्टल, SMS सेवा और CSC सेंटर जैसे अलग अलग प्लेटफार्म से Aadhar Card Download कर सकते है। यदि आपको कोई भी समस्या आती है तो आप कांटेक्ट डिटेल्स में दी हेल्प लाइन नंबर से कांटेक्ट करके हेल्प ले सकते है।